PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पॉश एरिया से कुख्यात तस्कर को किया गिरफ्तार,

jalandhar-police-cia-arrested-notorious-smuggler-recovered-1kg-heroin-4-lakh-drug-money

.

.

1 किलो हेरोइन और 4 लाख ड्रग मनी भी हुई बरामद,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार किया है।

.

.

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव भंगोवाला के रहने वाले छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 61/85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हेरोइन कहां से लेकर इस पर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर आरोपी छिंदा सिंह की मूवमेंट देखी गई है।

.

.

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाकर रेड कर दी। ट्रैप लगाकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई और चार लाख नकदी भी मिली। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सीआईए स्टाफ की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी अभी तक कितनी हेरोइन बेच चुका है और कहां कहां सप्लाई देता था।

.

.