PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. में अचीवर्स डे मनाया गया : 100 से अधिक अचीवर्स को किया सम्मानित,

kmv-celebrates-achievers-day-with-full-zeal-and-enthusiasm

.

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संसथा कन्या महाविद्यालय-आटोनामस कालेज, जालन्धर में अचीवर्स डे मनाया गया । इस अवसर पर उन 100 से अधिक होनहार एवं योग्य छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सत्र 2023-24 में मैरिट सूची में स्थान बनाकर अपना तथा विद्यालय का नाम रौशन किया ।

.

.

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यालय के लिए गौरवपूर्व उपलब्धियां हासिल करने वाली इन छात्राओं को अपने हाथों से ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय का मान बढ़ाने वाली इन छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्या जी ने कहा कि कन्या महाविद्यालय की धरती ने सदैव ही योग्य विद्यार्थियों को प्रतिभा को नई पहचान दी है उसे निखारा और संवारा है।

.

.

निस्संदेह आज मैरिट में जगह बनाने वाली छात्राएं आगामी जीवन में ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नए मुकाम हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि एक सफलता कभी भी जीवन का अन्तिम ध्येय नहीं हो सकती अत: योग्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को सतत् निखारते रहना चाहिए। उन्होंने स्टूडैंट वैल्फेयर क्लब की अध्यक्षा डॉ मधुमीत एवं उनके सहयोगी प्राध्यापकों के प्रयासों की सराहना की और अचीवर्स डे के आयोजन पर उन्हें बधाई दी ।

.

.

.