PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Share Market में आज निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इस सेक्टर में देखने को मिली सबसे बड़ी तेजी,

investments-booming-stock-market-opened-at-all-time-high-this-sector-saw-growth-big-news

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिकी (America) फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के ऐलान के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Share market) ऑल-टाइम हाई पर खुला। बाजार (market) में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 693 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 83,640 और निफ्टी 203 अंक या 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,569 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 83,684 और

.

.

25,587 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। बैंकिंग (Banking) शेयर बाजार की तेजी का नेतृत्व कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 551 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,302 पर था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक में सभी शेयर हरे निशान में थे। एनटीपीसी, विप्रो, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और सनफार्मा टॉप गेनर्स थे।

.

.

बाजार में रुझान भी सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,584 शेयर हरे निशान में और 581 शेयर लाल निशान में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 391 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,144 और निफ्टी स्मॉलकैप 108 अंक या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,498 पर था। एशियाई बाजारों के ज्यादातर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

.

.

टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता हरे निशान में हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई है। फेड के चेयरमैन की ओर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक कमेंट्री दी है। यह बाजार के लिए काफी अच्छा है। इससे भारत में भी ब्याज दरों में कटौती का रास्ता खुल रहा है। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

.