PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Bollywood के मशहूर अभिनेता गोविंदा को लगी गोली मामले में आया बड़ा Update

i-am-fine-now-the-bullet-has-been-removed-superstar-govinda-released-an-audio-message-for-fans

.

.

PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के प्रसिद्ध अभिनेता (Actor) गोविंदा (Govinda) को मंगलवार सुबह गोली लग गई। उन्हें उनकी ही बंदूक से गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सीआरआईटीआई अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर (Doctor) ने गोविंदा (Govinda) के पैर से गोली निकाल दी है।

.

.

अभिनेता गोविंदा ने खुद एक ऑडियो संदेश (Audio massage) जारी कर इस बात की जानकारी दी। अभिनेता गोविंदा एक ऑडियो संदेश जारी कर कहा, “नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा। आप सभी लोगों, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं। मुझे गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है। मैं धन्यवाद देता हूं, यहां के डॉक्टर का और आप सभी लोगों की प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम। 

.

.

आपको यह भी बता दें कि मंगलवार सुबह 4.45 बजे अभिनेता गोविंदा कहीं जाने के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर बंदूक संभालते वक्त उनसे मिस फायर हो गया और उनके पैर में गोली लग गई। घटना के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए सीआरआईटीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए। लोग उनकी सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना करने लगे।

.

.