Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
madhavi-dubey-the-youngest-of-chandigarh-youth-congress-big-news

पंजाब : 18 साल की उम्र में लड़की ने जीता युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव का चुनाव,

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के युवाओं का इन दिनों राजनितिक पार्टियों में शामिल होने का जनून इस कदर छाया हुआ है कि हर कोई अपने आस पड़ोस से लेकर अपने जिले के लिए कुछ करने में दिन रात लगा हुआ है। ऐसा ही जनून आज उस समय 18 साल की लड़की में भी देखने को मिला जिसने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

.

.

यह काम कर दिखाया है माधवी दुबे ने जिसे युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। माधवी दुबे पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे की बेटी है और जन्म से ही राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। वह वकालत की पढ़ाई कर रही है। माधवी अब तक की युवा कांग्रेस के चुनाव में सबसे कम उम्र की प्रदेश महासचिव पद का चुनाव जीती है।

.

.

माधवी ने बताया कि युवा कांग्रेस से जुड़ने का लक्ष्य शहर की युवतियां की भागीदारी को सुनिश्चित करना और युवकों की सुरक्षा को लेकर शहर में कार्य करना और जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी ने देश भर में न्याय यात्रा निकाली उससे प्रेरित होकर मैं युवा कांग्रेस से जुड़ी।

.

.

उन्होंने कहा की जिन्होंने मुझे मतदान देकर जिताया है उनका और पार्टी के शीश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं। शहर भर में युवतियों को राजनीति में सक्रिय करना और युक्तियां की भागीदारी को सुनिश्चित करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा, क्योंकि युवा देश और समाज का भविष्य होते हैं इसलिए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में लाने के लिए मैं प्रोत्साहित करूंगी। पार्टी हाई कमान उनको जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे जिम्मेदारी से निभाऊंगी।

.