PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर : डिप्टी स्पीकर ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, जाने पूरा मामला,

maharashtra-deputy-speaker-narhari-zirwal-jumped-from-the-third-floor

.

.

PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल शुक्रवार (4 अक्टूबर) को चौंकाने वाला कदम उठाते हुए मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए, हालांकि सुरक्षा जाली होने की वजह से वो अटक गए और उन्हें नुकसान नहीं हुआ। अजित पवार गुट के विधायक झिरवल को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी मशक्कत करते दिखे। धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण देने का विरोध करते हुए

.

maharashtra-deputy-speaker-narhari-zirwal-jumped-from-the-third-floor

.

उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। उनका कहना था कि उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही हैं, इसलिए नाराजगी में वह मंत्रालय से कूद गए। महाराष्ट्र में पिछले चार दिन से आदिवासी विधायक गुस्से में दिख रहे हैं। आज (शुक्रवार, 4 अक्टूबर) कैबिनेट का दिन है और सभी विधायक सीएम एकनाथ शिंदे से मिलते, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी आज मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

.

.

ऐसे में नाराज विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि नरहरी झिरवल दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद आज फिर ये मंत्रालय पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि नरहरी झिरवल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए। हालांकि, जाली होने की वजह से सभी नेता बाल-बाल बच गए हैं।

.

maharashtra-deputy-speaker-narhari-zirwal-jumped-from-the-third-floor

.

सभी नेता जाली पर खड़े होकर नारेबाजी भी करने लगे। झिरवल के इस कदम पर उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि आपस में मराठा और ओबीसी को लड़ाकर ये अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, ये उसी का नतीजा है। अगर महाराष्ट्र में नेताओं का ये हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा?