PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : तीन मंजिला गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, प्रेमी जोड़े की हुई दर्दनाक मौत, पांच लोग हुए बेहोश,

fire-broke-out-in-royal-guest-house-at-ludhiana-bus-stand-jawahar-nagar-camp

.

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना बस स्टैंड जवाहर नगर कैंप में आज यानि गुरुवार की सुबह एक होटल में आग लग गई। आग से पांच लोग बेहोश हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाला प्रेमी जोड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के जिलाधिकारी और थाना डिवीजन

.

.

नंबर 5 के साथ-साथ चौकी बस स्टैंड चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास होटल रॉयल ब्लू में कुछ मेहमान ठहरे हुए थे और इसके अलावा एक प्रेमी जोड़ा भी रुका हुआ था। वीरवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक होटल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर दिया।

.

.

आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जहां प्रेमी जोड़ा एक कमरे में रुका हुआ था। होटल में रहने वाले मेहमान कमरों से बाहर नहीं निकल पाए क्योंकि होटल से निकलने का रास्ता काफी तंग था। धुएं के कारण दम घुटने लगा और लोग बेहोश होकर गिरने लगे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रेमी जोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद फिलहाल होटल को सील कर दिया है।

.

.

.