PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

बड़ी ख़बर, संत प्रेमानंद महराज पर आखिर किसने और क्यों लगाए गंभीर आरोप, डीएम से भी की गई शिकायत,

complaint-lodged-with-dm-regarding-distribution-of-money-by-sant-premanand-mathura

PTB Big न्यूज़ मथुरा : वृंदावन के संत प्रेमानंद द्वारा राधाकुंड में लोगों को नोट बांटने के मामले में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने डीएम से शिकायत की है। उन्होंने संत पर आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए उन्होंने लोगों को रुपए बांटे हैं। हालांकि उनके अनुयायियों का कहना है कि उन्होंने साधु संतों को दक्षिणा दी थी। भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने की बात पूरी तरह गलत है।

.

.

श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले के पक्षकार आशुतोष पांडे ने डीएम को भेजे पत्र में संत प्रेमानंद पर राधाकुंड में भीड़ जुटाने के लिए रूपए बांटने का का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि संत प्रेमानंद बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़कों पर भीड़ लेकर चलते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है और जाम लग जाता है।

.

.

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संत ने किडनी के नाम राधाकृष्ण रखे हैं जो कि गलत है। उनकी किडनी की जांच कराई जाए ताकि संत द्वारा कही गई दोनों किडनी की खराब होने की सत्यता सामने आ सके। इसके अलावा आशुतोष ने आरोप लगाया कि संत प्रेमानंद ने बिना प्रशासनिक अनुमति के राधाकुंड में नौका विहार किया।

complaint-lodged-with-dm-regarding-distribution-of-money-by-sant-premanand-mathura

राधाकुंड में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज बुधवार सुबह राधा-श्याम कुंड संगम पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से राधा कुंड पर राधारानी की पूजा की। प्रेमानंद महाराज ने श्रीराधारानी को कुंड में नौका विहार कराया। प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के साथ श्रीहित हरिवंश व राधा नाम का संकीर्तन किया।

.

.

उन्होंने कहा कि राधा नाम के भजन में बहुत बड़ी शक्ति है, इसके जपने से सभी दुख दूर होते हैं। यहां से प्रेमानंद महाराज गिर्राज तलहटी, गोविंद कुंड आदि जगह पहुंचे और गिरिराजजी को नमन किया। इस दौरान महाराजजी के दर्शनों के लिए कुंड के चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रही।

.

.

.

Latest News