PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

अभिनेता अमिताभ बच्चन संग काम कर चुके देश के प्रसिद्ध काॅमेडियन की हुई कैंसर से मौत,

atul-parchure-passes-away-know-about-his-family-mumbai

.

.

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : फेमस एक्टर अतुल परचुरे अब हमारे बीच नहीं रहे। अतुल परचुरे का 14 अक्टूबर यानि बीते सोमवार को निधन हो गया। एक्टर 57 की उम्र में कैंसर से जंग हार गए। पिछले साल ही एक्टर को पता चला था कि उन्हें कैंसर है और वो तब से ही अपना इलाज करवा रहे हैं लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जो किसी के साथ न हो। उनके लीवर में ट्यूमर था और उन्हें इसका पता चलते ही उन्होंने इलाज करवाना शुरू कर दिया

.

.

लेकिन शुरुआती प्रक्रिया में ही उनका गलत इलाज हो गया और उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। अतुल परचुरे की शादी सोनिया परचुरे से हुई है। वो एक फेमस क्लासिकल डांसर हैं। सोनिया परचुरे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की पैनलिस्ट में से एक हैं। वह ICCR में एक प्रदर्शनकारी कलाकार भी हैं। उन्होंने 6 साल की उम्र में अपनी नृत्य यात्रा शुरू की। उन्होंने श्रीमती पूनम मुर्देश्वर के साथ 15 साल तक काम किया और कथक नृत्य में महारत हासिल की। ​​

atul-parchure-passes-away-know-about-his-family-mumbai

उन्होंने गुरुवर्या डॉ. मंजरी देव और पद्मश्री गोपी कृष्ण के मार्गदर्शन में कथक में महारत हासिल की है। साकील परचुरे अतुल परचुरे की बेटी हैं। वह एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। वह खुद को “विंटेज इन वोग” कहती हैं। वह पेपरमिंट बॉम्बे और द आर्ट्स स्पेस मुंबई की मालकिन हैं। साकील अपने परिवार के बहुत करीब लगती हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। अतुल परचुरे ऐसे एक्टर थे जिन्होंने फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम किया।

.

.

वह खासतौर से मराठी और हिंदी फिल्मों में कॉमेडी करने के लिए जाने जाते हैं। अतुल ने वासु ची सासु, प्रियतमा और तरूण तुर्क म्हातरे अर्का जैसे रोल्स किए। उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ भी काम किया और खूब नाम कमाया। उनकी कुछ फिल्मों में सलाम-ए-इश्क, पार्टनर, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, खट्टा मीठा, बुड्ढा होगा तेरा बाप और ब्रेव हार्ट हैं। अतुल ने मराठी में अनगिनत फिल्मों में काम किया है और वो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का भी हिस्सा थे।

.

.