PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले बैक-टू-बैक हुए दो जोरदार धमाके, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक एक्सपर्ट,

punjab-chandigarh-sector-26-two-blast-near-ora-night-club-forensic-experts-are-present-at-the-spot

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के अधीन पड़ते सेक्टर-26 स्थित क्लब के पास आज सुबह यानि मंगलवार दो जोरदार धमाके होने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात बाइकसवारों ने देसी बम फेंककर इन धमाकों को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा क्लब के बाहर बाइक पर आए

.

punjab-chandigarh-sector-26-two-blast-near-ora-night-club-forensic-experts-are-present-at-the-spot

.

दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस घटना के पीछे के उद्देश्यों की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी संगठित अपराध का हिस्सा है या फिर व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

.

.

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-10 में एक कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंके जाने का मामला सामने आया था। ये हैंड ग्रेनेड सेक्टर-10 में स्थित मकान नंबर- 575 में फेंका गया था। इस हमले को ऑटो में सवार होकर आए तीन अज्ञात युवक द्वारा अंजाम दिया गया था, जिन्होंने बाहर से ही कोठी के अंदर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। नीचे गिरते ही ग्रेनेड ब्लास्ट कर गया और कोठी की खिड़कियों के शीशे टूटे गए थे।

.

punjab-chandigarh-sector-26-two-blast-near-ora-night-club-forensic-experts-are-present-at-the-spot

.

यही नहीं जमीन पर रखे गमले भी फूट गए और सात से आठ इंच का गड्ढा हो गया था। आपको यह भी बता दें कि 3 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की समीक्षा करने के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, लेकिन सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद यह धमाका हो गया।

.

.