PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को मिली हत्या की धमकी, समाज के लोगों में रोष,

jalandhar-dera-sachkhand-ballan-sant-nirandan-das-threat-to-kill

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां श्री गुरु रविदास महाराज और डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को सोशल मीडिया लाइव होकर गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस के थाना गोराया में एक आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया गया है।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गोराया के गांव पद्दी खालसा के रहने वाले संदीप कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दिए गए बयानों में डॉ. अंडेबरकर सेना के जालंधर प्रधान गुलशन कुमार ने कहा कि वह मूल रूप से गोराया के गांव मुसंदपुर बड़ा गांव के रहने वाले हैं और रविदास समाज से संबंध रखते हैं।

.

jalandhar-dera-sachkhand-ballan-sant-nirandan-das-threat-to-kill

.

24 नवंबर को वह अपने घर में मौजूद थे। इस दौरान उनके वॉट्सऐप पर एक 2 मिनट 1 सेकेंड का एक वीडियो पहुंचा। जिसमें उक्त व्यक्ति रविदास समाज के बारे में भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल कर रहा था। जिससे पूरे समाज को काफी ठेस पहुंची। गुलशन कुमार ने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने संत निरंजन दास को जान से मारने की धमकियां तक दे डाली।

.

.

आरोपी ने लाइव में कहा- हमने एक को मार दिया है और दूसरे की भी बारी है। कुमार ने आगे कहा- आरोपी की इन बातों में समाज का मन आहत हुआ है। इसे लेकर रविदास समाज द्वारा गोराया थाने पहुंचे कर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई थी। जिसके बाद मामले में गोराया थाने में देर रात FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

.