PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Share Market में निवेशकों की लगाई चांदी, इस सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त,

share-market-bse-sensex-nse-nifty-live-today-23-december-2024

PTB Business न्यूज़ मुंबई : आज यानि सोमवार को हफ्ते के पहले दिन (23 दिसंबर 2024) को सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 78,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 240 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में तेजी और 5 में गिरावट है।

.

.

NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.54% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.92% और कोरिया के कोस्पी में 1.63% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.21% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 20 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) की नेट सेल Rs. 3,597.82 करोड़ रुपए रही।

.

.

इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने Rs. 1,374.37 करोड़ के शेयर खरीदे। 20 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 1.18% तेजी के साथ 42,840 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.09% की तेजी के साथ 5,930 और नैस्डैक 1.03% ऊपर 19,572 के स्तर पर बंद हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 26 दिसंबर तक बिडिंग कर सकते हैं।

.

.

31 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹500 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक Rs. 250 करोड़ के 31,84,712 शेयर बेच रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी Rs. 250 करोड़ के 31,84,712 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को सेंसेक्स 1176 अंक की गिरावट के साथ 78,041 के स्तर पर बंद हुआ था।

.

.

वहीं, निफ्टी में भी 364 अंक की गिरावट रही, ये 23,587 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट थी, जबकि, निफ्टी के 45 शेयरों में गिरावट और केवल 5 में तेजी थी। NSE के सभी सेक्टोरल इंडाइसेज में शुक्रवार को गिरावट थी। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में 3.84%, निफ्टी बैंक में 2.58%, निफ्टी IT में 2.42% और निफ्टी ऑटो में 2.07% की थी।

.