PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. द्वारा सभी पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्रामों में नि:शुल्क इंटर डिसीप्लिनरी कोर्सेज़ की सहूलियत,

kmv-providing-free-of-cost-interdisciplinary-courses-in-post-graduate-programmes-2

.

के.एम.वी. नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने की ओर लगातार गतिमान : प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा सदा ऐसे प्रयत्न किए जाते रहते हैं जिसके साथ शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाते हुए छात्राओं को वैश्विक स्तरीय नागरिक बनाया जा सके। इसी श्रृंखला में कन्या महाविद्यालय के द्वारा जहां सभी पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्रामों को क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत शुरू किया गया है वहीं इन प्रोग्रामों में निशुल्क इंट्रडिसीप्लिनरी कोर्सेज़ भी शुरू किए गए है।

.

.

.

इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुसार मल्टीडिसीप्लिनरी कोर्सेज़ को दी गई प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए कन्या महाविद्यालय के द्वारा सभी पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्रामों में कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश, बेसिक्स ऑफ़ म्यूज़िक (वोकल),ह्यूमन राइट्स एंड कांस्टीट्यूशनल ड्यूटीज, बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशनस एवं इंडियन हेरिटेज: कंट्रीब्यूशन टू दि वर्ल्ड जैसे कोर्सेज़ उन्हें अच्छे नागरिक बनने एवं भारत की अमीर विरासत पर फख्र महसूस करने का एक अवसर प्रदान करेंगे।

.

.

बिना किसी अधिक फीस चलाए जाने वाले इन कोर्सेज़ में से छात्राएं अपनी इच्छा अनुसार कोई एक कोर्स प्रोग्राम के प्रथम सेमेस्टर एवं दूसरा तीसरे सेमेस्टर में प्राप्त करते हुए अधिक क्रेडिट भी प्राप्त करेंगी। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के द्वारा सभी अंडर ग्रैजुएट प्रोग्राम में वैल्यू ऐडेड ऑडिट कोर्स सफलतापूर्वक चलाए जा रहे है जिनका मौलिक आधार छात्राओं का सर्वपक्षीय विकास ही है। अंत में उन्होंने कहा कि यह सभी कोर्सेज़ ना केवल छात्राओं को बेहतर वैश्विक स्तरीय नागरिक बनाने में सहायक साबित होंगे बल्कि रोज़गार के क्षेत्र में भी मार्गदर्शक बनेंगे।

.

.

.