PTB News

Latest news
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम

IT को मिली बड़ी सफलता, 52 किलो सोना, 40 करोड़ की चांदी, 100 करोड़ का हेरफेर करने वाले पूर्व कांस्टेबल के खिलाफ केस हुआ दर्ज,

rto-ex-constable-saurabh-sharma-bhopal-black-money-raid-case-ed-registered-fir-bhopal

PTB Big न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश में RTO विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, लोकायुक्त के छापे के बाद अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौड़ के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है।

.

.

आपको बता दें कि लोकायुक्त के छापे के दौरान 52 किलो सोने की बिस्किट कार से मिले थे। तब से डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) सोने के बिस्कुट का सोर्स तलाशने में जुटी है। जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा के दुबई से लौटने का इंतजार कर रहीं हैं। उसके वहां से लौटने के बाद सौरभ और उसके परिवार से पूछताछ की जाएगी। वहीं इसी मामले की जांच में जुटी पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को कुछ अहम सुराग मिले हैं।

.

.

बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा के अरेरा E-7 में बने दफ्तर पर दबिश देकर टीम ने कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बताया गया है कि दफ्तर के सामने घरों के CCTV चेक करने जब टीम पहुंची तो पता चला कि वह कार जिसमें सोना मिला, वह यहां से निकली थी। इसके अलावा आयकर विभाग के हाथ सौरभ शर्मा की डायरी लगने की भी चर्चा है। इस डायरी में सालभर में 100 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन की बात लिखी है। जांच टीम को यूपी के 52 जिलों के RTO के नाम-नंबर भी इस डायरी में मिले हैं।

.

.

भोपाल में पिछले तीन दिनों में तीन बड़े छापे मारे गए जिनमें से सबसे बड़ी छापेमारी रिटायर्ड RTO कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर हुई। छापेमारी में सौरभ शर्मा के घर से ढाई करोड़ रुपये नकद और 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की चांदी बरामद हुई। इसके अलावा त्रिशुल कंस्ट्रक्शन और क्वॉलिटी कंस्ट्रक्शन के ठिकानों से 3 करोड़ रुपये की नकदी मिली। ऐसे में पुलिस मामले की हर तरफ से जांच में जुटी हुई है।

.

.

सौरभ शर्मा का नाम अब चर्चा का विषय बन गया है। ग्वालियर के रहने वाले सौरभ शर्मा को परिवहन विभाग में कांस्टेबल की नौकरी उनके पिता के निधन के बाद अनुकंपा में मिली थी। 12 साल की सेवा के बाद उन्होंने VRS लिया और रियल एस्टेट और बाकी कामों से जुड़ गया। सौरभ के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड में एक अंडरग्राउंड लॉकर का पता चला जिसमें चांदी और जरूरी दस्तावेज मिले।

.