PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

शिमला समेत हिमाचल के ऊंचे इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी, कूल हुआ मौसम तो पर्यटक हुए खुश, होटल फुल

himachal-weather-snowfall-and-rain-in-hp-today-mausam-samachar-23-december

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार सुबह से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई है। मौसम में आए बदलाव से कुल्लू व लाहौल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। बर्फ के कारण वाहन भी स्किड हो रहे हैं। बर्फबारी होता देख पर्यटकों में खुशी की लहर है,

.

.

क्योंकि पर्यटक मन में बर्फबारी के दीदार की इच्छा लिए ही हिमाचल पहुंचते हैं। सैलानियों को बर्फ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। वहीं, क्रिसमस व नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने कुल्लू-मनाली का रुख कर दिया है। रविवार को भी अटल टनल रोहतांग से 11,322 वाहन आर-पार हुए हैं। बर्फबारी से पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों को व्हाइट क्रिससम की उम्मीद जगी है। 

.

.

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा, “आज राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। शिमला और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 27 तारीख को ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी होगी और 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी होगी। हिमाचल में कई जगहों पर कल से 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी”

.

.

प्रदेश में अगले छह दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में 24 और 25 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को ताबो में माइनस 10.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस,

.

सुंदरनगर में 1.7, भुंतर में 1.0, धर्मशाला में 4.5, ऊना में 2.4, नाहन में 6.5, पालमपुर में 1.5, सोलन में 1.3, मनाली में 1.8, कांगड़ा में 5.0, मंडी में 3.9, बिलासपुर में 4.3, हमीरपुर में 3.3, चंबा में 3.3, जुब्बरहट्टी में 5.4, कुफरी में 0.7, नारकंडा में माइनस 0.4, भरमौर में 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 0.4, सेओबाग में 2.5, धौलाकुआं में 4.7, बरठीं में 2.4, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 3.3, देहरा गोपीपुर में 7.0 और बजौरा में 0.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Latest News