PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब में NRI के घर पर हुआ हमला, 2 लोग घायल, 8-10 लोगों ने तेजधार हथियार से किए वार, फैली सनसनी,

punjab-faridkot-nri-house-attack-2-injured

.

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : फरीदकोट में जमीन विवाद के चलते 8-10 तेजधार हथियारबंद लोगों ने NRI के घर पर हमला कर कर लिया। आरोपी जबरन उसके घर में घुसे और NRI का बेटा समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी अनुसार घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। गांव कम्मेआना निवासी मुकंद सिंह संधू ने बताया कि वह एनआरआई बेटे नरिंद्रपाल सिंह संधू और पोती के साथ गांव आए हुए थे। वह अपने घर के अंदर हाजिर थे,

.

.

तभी 8-10 लोग हथियारों से लैस होकर आए, उनके घर में घुस आए और उनके एनआरआई बेटे व एक अन्य रिश्तेदार को बुरी तरह पीटा और घर में भी तोड़फोड़ की। इनमें उनके गांव के जस्सा व उसके पिता समेत अन्य लोग शामिल थे। जिनके साथ उनका 2 एकड़ जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। इस मौके पर घायल NRI नरिंद्रपाल सिंह संधू ने कहा कि वह पिछले 40 साल से कनाडा में रह रहे हैं, अब वह अपनी बेटी को पंजाब में पढ़ाई के लिए लेकर आए थे,

.

.

लेकिन जिस तरह से उन पर हमला हुआ है, उससे लगता है कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है, इसलिए वह अपनी बेटी को वापस लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनकी पगड़ी भी उतारकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थाना सिटी-2 के एसएचओ सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि 2 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

.

.