PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

Canada में PM जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद भारतीय बन सकता है कनाडा का अगला PM?

after-the-resignation-of-pm-justin-trudeau-can-an-indian-become-the-next-indian-pm-of-canada

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद कनाडा में नया PM चुनने के लिए दौड़ शुरू हो गई है। PM बनने की दौड़ में लिबरल पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए है। इन नामों में 2 भारतीय नाम भी शामिल है। कयास लगाए जा रहे है कि अगला प्रधानमंत्री भारतीय मूल का हो सकता है। इसमें से एक नाम सांसद अनीता आनंद और दूसरा नाम अल्बर्टा के सांसद जॉर्ज चहल का है।

.

.

क्रिस्टिया फ्रीलैंड, अनीता आनंद, जॉर्ज चहल, डोमिनिक लेब्लांक, फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन, मेलानी जोली, क्रिस्टी क्लार्क, मार्क कार्नी का नाम भी इस रेस में शामिल हैं। इन राजनेताओं में से ही कोई एक कनाडा का अगला PM बन सकता है। प्रधानमंत्री बनने के लिए सामने आए नामों में से एक मौजूदा परिवहन मंत्री ‘अनीता आनंद’ हैं। अनीता के माता-पिता का सम्बन्ध भारत के तमिलनाडु और पंजाब से है।

.

.

इनके पास राजनीति में काफी अनुभव है। कोरोना महामारी के दौरान अपने काम के दम पर काफी आनंद ने काफी लोकप्रियता प्राप्त की थी। कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में भी अनीता आनंद की छवि अच्छी मानी जाती है। लिबरल पार्टी के अल्बर्टा से सांसद ‘जॉर्ज चहल’ भी PM रेस में हैं। एक वकील के तौर पर चहल ने कैलगरी सिटी में काम किया है। वह सिख कॉकस के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं।

.

.

जॉर्ज चहल पिछले कुछ समय के दौरान ट्रूडो की आलोचना करते नजर आए हैं। कनाडा की उप-प्रधानमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री ‘क्रिस्टिया फ्रीलैंड’ PM पद्द के लिए सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। आर्थिक मामलों पर उनकी पकड़ और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अनुभव उन्हें इस रेस में आगे ले जाता है। ट्रूडो के बेहद करीबी माने जाने वाले ‘डोमिनिक लेब्लांक’ भी पीछे नहीं है। वह कनाडा के मौजूदा वित्त मंत्री है।

.