PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

AAP और कांग्रेस को लगा बढ़ा झटका, भाजपा की महिला नेत्री बनी मेयर

bjp-wins-chandigarh-mayor-election-aap-and-congress-alliance-loses-cross-voting

.

PTB Big News चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। सुबह 11 बजे निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। साढ़े 12 बजे परिणाम घोषित होते ही भाजपाई जश्न में डूब गए।

.

.

.

पार्टी की ओर से घोषित कैंडिडेट हरप्रीत बाबला को 19 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की संयुक्त उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट ही मिल पाए। भाजपा की हरप्रीत बाबला दूसरी बार की पार्षद हैं। वह सेना के रिटायर्ड कर्नल की बेटी हैं और पूर्व पार्षद देविंदर सिंह बाबला की पत्नी हैं।

.

.

वह पहले कांग्रेस में रही हैं, लेकिन अब भाजपा के साथ हैं। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी खबर है। भाजपा के पास 16 वोट ही थे, लेकिन उसे तीन मत क्रॉस वोटिंग के भी मिले हैं। इस बार मेयर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित था। इसलिए दोनों तरफ से महिला कैंडिडेट ही थीं।

.

.

.