PTB News

Latest news
डंकी रूट' से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ED ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति... एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, कितने अरब डॉलर पार की संपत्ति, जानें? नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को लेकर माननीय अदालत ने दी बड़ी राहत, शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,
Translate

महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, लाखों का नुकसान

maha-kumbh-2025-second-time-massive-fire-broke-out-in-nageshwar-pandal

.

PTB Big News प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (30 जनवरी) को एक बार फिर से आग लग गई. यह भीषण आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में लगी है. जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस आगजनी में कई टेंट जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गया.

.

.

.

दरअसल, यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास स्थित नागेश्वर पंडाल में लगी. इस आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलती ही मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

.

.

महाकुंभ क्षेत्र में नागेश्वर पंडाल लगी आग में राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. यह आग दोपहर करीब पौने दो बजे लगी थी. आग से लाखों रुपये नुकसान का हुआ है, जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए. पंडाल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, समय रहते वह पंडाल से बार आ गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.

.

.

.

 

Latest News