PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर द्वारा ‘लॉ एंड सोशल साइंस का एक जर्नल’ जारी किया गया,

journal-launched-by-st-soldier-law-college

.

PTB News “शिक्षा” : हॉल ही में बुधवार को सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा द्वारा सेंट सोल्जर एजुकेशनल सोसाइटी में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर द्वारा प्रकाशित ‘ए जर्नल ऑफ लॉ एंड सोशल साइंस’ का विमोचन किया गया। यह जर्नल आईक्यूएसी और एकेडमिक काउंसिल के सुझावों पर प्रकाशित हुआ,

.

.

जिसे संपादक प्रो. (डॉ.) एस.सी. शर्मा निदेशक सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, सहायक संपादक डॉ. इंद्रजीत कुमार और सभी सदस्य प्रो. डा. सतीश वर्मा, प्रो. डा. मोहमद खालिद, प्रो. डा. रूपम जगोत्रा, प्रो. डा. ऋषि राज शर्मा, प्रो. डा. अमन राणा चीमा, प्रो. डा. बी. पी. तिवारी, डा. मनोज कुमार, प्रो. डा. राजीव कुमार द्वारा प्रकाशित किया गया।

.

.

इस पत्रिका का विमोचन करते हुए संपादक प्रो. डॉ. एस.सी. शर्मा ने कहा कि इस पत्रिका को जारी करने का मुख्य उद्देश्य पाठकों यानी विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और सामाजिक सुधार में रुचि रखने वाले अन्य सभी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। यह पत्रिका अब से साल में दो बार प्रकाशित होगी, एक जनवरी के महीने में और दूसरी जुलाई के महीने में, सबसे ख़ास बात यह है कि पाठक इसे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ सकते है।

.

.

समूह के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने इस शानदार पहल के लिए सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज एवं सभी संपादक मंडल को बधाई दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि समूह हमेशा उनके सहयोग के लिए उपलब्ध है।

.

.