PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह के घर पड़ी इनकम टैक्स की रेड, मचा हड़कंप,

punjab-kapurthala-chandigarh-it-department-raids-congress-mla-rana-gurjeet-house-it-department-raids-congress-mla

.

.

PTB Big Political न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के कपूरथला में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से आई आयकर विभाग की टीम ने विधायक के सर्कुलर रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम चार से पांच गाड़ियों में आई और उनके साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान आवास के सभी गेट अंदर से बंद कर दिए गए।

.

.

स्थानीय पुलिस को भी इस कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। जांच के दौरान विधायक कार्यालय के सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाए गए। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच के विवरण के बारे में कोई जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। यह कार्रवाई किस मामले में की गई है, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

.

.

.