PTB News

Latest news
जालंधर प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्या किये इंतजाम, पंजाब के किस जिले में किया पाक... पंजाब में पाकिस्तानी हमले के बीच पुलिस थाने को उड़ाने की आंतकियों की साजिश नाकाम, टाइम बम और RDX सहित... जालंधर में धमाकों की आवाज के बीच, जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल ने की जनता से अपील, पढ़ें, पंजाब में पाकिस्तान का हमला :पठानकोट एयरबेस और जालंधर में ड्रोन-मिसाइल अटैक को कोशिश, स्कूल-कॉलेज कि... पाकिस्तान हमला, धर्मशाला में चल रहे IPL मैच को बीच में किया गया खत्म, दर्शकों ने लगाए पाकिस्तान मुर्... जालंधर में फिर की पाकिस्तानी ने मिसाइल से हमले की नाकाम कोशिश, सेना ने ड्रोन सिस्टम से डिस्ट्रोय एचएमवी की बी.वॉक (मेेंटल हैल्थ काउंसलिंग सेमेस्टर -5 की छात्राएं टॉप पर, पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में “इनकम टैक्स पोर्टल नेविगेशन: एंपावरिंग लर्नर्स विद ई- फा... इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया 'वर्ल्ड रेड क्रॉस डे' सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की स्कूल शाखाओं ने मनाया श्री रबीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्मोत्सव,
Translate

जालंधर, पूर्व सांसद का बड़ा ब्यान, दिल्ली से छट गई, झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा, भाजपा की प्रचंड जीत पर दी बधाई,

former-jalandhar-mp-sushil-rinku-said-that-delhi-has-got-rid-of-the-evils-of-lies-deceit-and-corruption

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दिल्ली विधानसभा में पार्टी की प्रंचड जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज कराई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की ये जीत मोदी जी के सबका साथ, सबका विश्वास मंत्र का नतीजा है।

.

.

सुशील रिंकू ने कहा कि दिल्ली में यह भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। यह विजय भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है। इस अपार जनसमर्थन के लिए दिल्ली की देवतुल्य जनता का उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया। सुशील रिंकू ने कहा कि दिल्ली से ‘झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई है। अब सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद का कमल खिल गया है।

.

.

दिल्ली ‘मोदी की गारंटी’ को निरंतर साकार होते देख रही है, उसी का सुपरिणाम है कि उसने भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजनरी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल निर्देशन में मिली यह ऐतिहासिक जीत देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अथाह जन-विश्वास का प्रतीक है।

.

.

Latest News