PTB News

Latest news
रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद...

जालंधर, Immigration कंपनी के मालिक को जालंधर क्राइम ब्रांच के फर्जी DSP ने पहनाई हथकड़ी, छोड़ने के बदले वसूले 15 लाख,

punjab-fake-cia-jalandhar-dsp-15-lakh-duped-owner-immigration-company-mohali

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मोहाली में एक व्यक्ति ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच का फर्जी डीएसपी बताकर इमिग्रेशन एजेंट से 15 लाख रुपए की फिरौती वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खरड़ पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोरिंडा निवासी शाम लाल शर्मा, जो मोहाली में इमिग्रेशन कंपनी चलाते हैं,

.

के साथ यह घटना 1 फरवरी की शाम को हुई। उनके दोस्त जसवीर सिंह गिल उर्फ राजा ने उन्हें एक पेट शॉप पर बुलाया। शाम लाल अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ फॉर्च्यूनर में वहां पहुंचे, जहां राजा अपनी पत्नी के साथ मौजूद था। इसी दौरान पांच लोग वहां आए, जिनमें से एक पुलिस की वर्दी में था और उसके पास पिस्टल भी थी। उन्होंने शाम लाल को

.

.

हथकड़ी लगाकर उनकी ही कार में बैठा लिया और एक होटल ले गए। वहां एक व्यक्ति ने खुद को जालंधर क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताया और आरोप लगाया कि शाम लाल अपनी इमिग्रेशन कंपनी के जरिए गैंगस्टरों को विदेश भेज रहे हैं। फर्जी डीएसपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 30 लाख रुपए की मांग की। राजा भी इस साजिश में शामिल था और

.

.

शाम लाल को पैसे का इंतजाम करने के लिए दबाव बना रहा था। बातचीत के बाद राशि 18 लाख और फिर 15 लाख रुपए तय हुई। शाम लाल ने अपने भाई लखी से संपर्क कर 10 लाख रुपए की व्यवस्था के लिए कहा, जिसके लिए सोना बेचने की बात हुई। इसके बाद फर्जी डीएसपी, राजा और एक अन्य व्यक्ति राजा की गाड़ी में पीड़ित के घर गए।

.

.