PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दिल्ली में आज किसके सिर सजेगा ताज, आज होगा साफ, यह नेता हैं लिस्ट में,

delhi-who-will-become-the-chief-minister-delhi-will-be-announced-today

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस राज से आज पर्दा उठने जा रहा है। भाजपा की संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। अब इसके बाद शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में नए सीएम को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

.

बीजेपी के अब तक के इतिहास पर नज़र डालें तो पार्टी चौंकाने वाले नामों की घोषणा करती रही है। मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव, राजस्थान में भजन लाल शर्मा और हरियाणा में नायब सिंह सैनी इसके ताजा उदाहरण हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि क्या भाजपा इन राज्यों की तर्ज पर दिल्ली में भी कोई चौंकाने वाला नाम घोषित करेगी? या फिर लोकप्रिय चेहरों पर दांव लगाएगी? सूत्रों की माने तो सीएम की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम है।

.

इसके अलावा शिखा राय, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता और आशीष सूद का नाम भी इस कतार में है। वहीं वरिष्ठ विधायक सतीश उपाध्याय और मोहन सिंह बिष्ट भी रेस में बताए जा रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

.

delhi-who-will-become-the-chief-minister-delhi-will-be-announced-today

.

साथ ही उन पर एक आपराधिक केस है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के दावेदारों में दूसरा नाम शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं। वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। लिस्ट में तीसरे नाम की बात की जाए यह नाम विजेंद्र गुप्ता (61) का है। विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद गुप्ता रोहिणी से जीते हैं।

.

उनके पास 16.1 करोड़ की संपत्ति है और चार क्रिमिनल केस दर्ज हैं। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस तरह अनुभव के मामले में वे बाकियों से काफी आगे हैं। दावेदारों में एक और नाम 58 साल के आशीष सूद का है, वह जनकपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। सूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और गोवा के प्रभारी है। इसके अलावा इस रेस में एक नाम सतीश उपाध्याय का भी है। सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से विधायक है।

.

वे दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि भाजपा 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। ऐसे में कल यानी 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2013, 2015 और 2020 में रामलीला मैदान में ही सीएम पद की शपथ ली थी और अब भाजपा का नया मुख्यमंत्री भी रामलीला मैदान से शपथ लेने जा रहा है।

.