PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के DGP गौरव यादव का बड़ा एक्शन, 52 पुलिस कर्मचारी किये बर्खास्त,

punjab-government-suspends-52-corrupt-officers

.

काली भेड़ों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, शिकायत मिलने पर नहीं बख्शा जाएगा किसी को, कारवाई इसी प्रकार रहेगी जारी,

PTB न्यूज़ चंडीगढ़ : भगवंत मान की पंजाब सरकार ने करप्शन पर बड़ा वार करते हुए 52 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस विभाग की टीम पर यह बड़ी कार्रवाई है। पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के इस घटना के दो दिन पहले मुक्तसर के डीसी को निलंबित किया गया था। इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं।

.

.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। पुलिस में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस की तर्ज पर एक महीने में ई-एफआरईआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

.

.

इसके साथ ही पंजाब पुलिस पुलिस सिटीजन फ्रेंडली सिसटम लागू रही है। पुलिस की तरफ से पहले 43 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाती थी। वहीं, अब 60 के करीब सेवाओं को शामिल किया जाएगा। लोग सांझ केंद्र या घर पर बैठकर इन सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

.

.

इसके अलावा दिल्ली पुलिस की तरह पुलिस अब मोटर व्हीकल चोरी ई एफआईआर सिस्टम शुरू करने जा रही है। इसे एक महीने में लागू किया जाएगा। इसके लिए एक राज्य स्तरीय ई पुलिस थाना नोटिफाई किया जाएगा।

.

.