PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब सरकार करेगी पंजाब पुलिस में तैनात कई पुलिसकर्मियों को बर्खास्त, पढ़ें सूचि,

these-employees-will-be-dismissed-by-punjab-government-of-punjab-bhagwant-mann

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार जल्द ही भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आपको यह भी बता दें कि कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार ने पंजाब में 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था, जिनमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, ए.एस.आई., हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के पुलिस कर्मी शामिल थे। इनमें से कई पुलिस अधिकारी भ्रष्ट थे और कई लम्बे समय से ड्यूटी पर नहीं आये थे।

.

अब फिर से पंजाब पुलिस लुधियाना और जगराओं से संबंधित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। विभाग ने इनकी लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें 16 पुलिस कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने तथा 4 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शामिल है। आपको यह भी बता दें कि इनमें से कई पुलिस अधिकारी ड्यूटी से गायब रहते हैं, जबकि कई भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में संलिप्त हैं। हालांकि, ये कर्मचारी पहले से ही निलंबित हैं।

.

.

कुछ पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी मिली है जिनके खिलाफ हाल ही में भ्रष्टाचार या अन्य मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा वह ड्यूटी से भी अनुपस्थित रहते हैं। अब ऐसे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिनमें 29 सितंबर 2022 को थाना डिवीजन नंबर 8 के कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपनी प्रेमिका को गोली मार दी थी।

.

वहीं 2 जुलाई 2024 को विजिलेंस ब्यूरो ने थाना डिवीजन नंबर 5 के ए.एस.आई. चरणजीत के खिलाफ एक होटल व्यवसायी से 2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके इलावा 10 फरवरी 2025 को विजिलेंस ब्यूरो ने चौकी कंगनवाल में तैनात कांस्टेबल रणजीत सिंह के खिलाफ एक व्यक्ति से रिश्वत के रूप में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

.

.

वहीं जगराओं के सदर थाने में तैनात कांस्टेबल मनजीत सिंह के खिलाफ 6 दिसंबर 2024 को स्नैचिंग का केस दर्ज हुआ था, जो तब से फरार है और ड्यूटी से गैर हाजिर है। इससे पहले पुलिस विभाग ने जगराओं के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा ड्रग मामले में शामिल हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह और विकास को भी बर्खास्त कर दिया गया।

.

पुलिस द्वारा तैयार की गई पुलिस कर्मियों की सूची :–

1. ASI चरणजीत सिंह – 2 जुलाई 2024 से निलंबित
2 ASI तजिंदर सिंह – 2 अगस्त 2024 से निलंबित
3. हेड कांस्टेबल प्रदीप कौर – 13 फरवरी 2025 से निलंबित
4. हेड कांस्टेबल आशा रानी – 31 जनवरी 2025 से निलंबित
5. हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह – 10 फरवरी 2025 से निलंबित
6. हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह – 16 फरवरी 2024 से निलंबित
7. कांस्टेबल जसप्रीत सिंह – 15 अप्रैल 2024 से निलंबित
8. कांस्टेबल गुरप्रताप सिंह – 25 अप्रैल 2024 से निलंबित
9. कांस्टेबल मनजिंदर कौर – 2 सितंबर 2024 से निलंबित
10. कांस्टेबल विक्की सिंह – 31 जुलाई 2024 से निलंबित
11. कांस्टेबल सुखविंदर सिंह – 31 जुलाई 2024 से निलंबित
12. कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह – 26 अगस्त 2024 से निलंबित
13. कांस्टेबल मनप्रीत सिंह – 28 अक्टूबर 2024 से निलंबित
14. कांस्टेबल मंजीत सिंह – 6 दिसंबर 2024 से निलंबित
15. कांस्टेबल गुरवीर सिंह – 2 अगस्त 2024 से निलंबित