PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर ED ने तैयार की Fake ट्रैवल एजेंटों की सूचि, कई सरपंच-पंच भी ED की रडार पर,

jalandhar-us-immigrants-deportation-ed-has-prepared-fake-travel-agents-and-sub-agents-list-america-deport-case

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर ED ने अमेरिका से डिपोर्ट (America Deport Case) किए जा रहे भारतीयों के बाद अपनी टीम के साथ जांच तेज कर दी है। बीते दिनों जालंधर ED ने 11 ऐसे लोगों से पूछताछ की, जो अमेरिका से डिपोर्ट (America Deport Case) होकर भारत लौटे थे। इस दौरान ED अधिकारीयों ने सभी से उनके विदेश जाने से जरिए के बारे में पूछताछ की। इस दौरान ED की पूछताछ में कई फर्जी ट्रैवल एजेंटों (Fake Travel Agents) के नाम सामने आए हैं।

.

जो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से संबंधित बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने बीते कुछ समय में कई ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है। मगर ED उक्त सारे मामले की जड़ तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। जैसे की फर्जी ट्रैवल एजेंट (Fake Travel Agent) गिरफ्तार होगा तो उनके नीचे वाले लोग यही काम शुरू कर देंगे। ऐसे में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) आरोपियों उनके सब एजेंट और उक्त फर्जी एजेंटों तक

.

.

पहुंचने के जरिए की तलाश कर रही है, क्योंकि फर्जी ट्रैवल एजेंट (Fake Travel Agent) तो गिरफ्तार हो जाएगा। मगर उक्त मामले की जड़ फिर भी रह जाएगी। ऐसे में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) इस वक्त सब एजेंटों के बारे में भी पूछताछ कर रही है, जिससे उक्त कड़ी को जांच के बाद जड़ से खत्म किया जाए। आपको यह भी बता दें कि ED की पूछताछ में एक नई बात पता चली है कि पंजाब सहित अन्य राज्यों के कई केसों में सरपंच और पंच के जरिए लोग

.

.

फर्जी ट्रैवल एजेंटों (Fake Travel Agent) तक पहुंचे थे। ऐसे में उक्त कड़ी भी इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के रडार पर हैं, जिससे उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाए। क्योंकि उसके आगे विदेश में इनकी क्या कड़ी है, उस पर भी जांच आगे बढ़ाई जा सके। फिलहाल ED इस पुरे मामले में ऐसे सरपंच और पंचों का डेटा तैयार कर रही है, जिसके बाद मामले में बड़ा एक्शन शुरू किया जाएगा।

.

.

साथ मामले में पैसों के लेनदेन कैसे हुए सहित अन्य कई पहलुओं पर जांच हो रही है। भारत से डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचने का औसत खर्च 20 से 50 लाख रुपए है। कभी-कभी ये खर्च 70 लाख तक पहुंच जाता है। ट्रैवल एजेंट वादा करता है कि डंकी को कम परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता। ज्यादातर पेमेंट तीन किस्तों में होती है। पहली भारत से निकलने पर, दूसरी कोलंबिया बॉर्डर पहुंचने पर, तीसरी अमेरिकी बॉर्डर के पास पहुंचने पर।