PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बड़ी ख़बर, औरंगजेब विवाद के बाद देश के इस शहर में भड़की हिंसा,

maharashtra-nagpur-burned-aurangzeb-fire-vehicles-burnt-many-policemen-also-attacked-big-news

आगजनी के साथ उपद्रवियों ने की जमकर तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल, माहौल तनावपूर्ण,

PTB Big न्यूज़ नागपुर : महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के महल इलाके में सोमवार शाम दो गुटों के बीच टकराव हो गया। दो समूहों के बीच आमने-सामने आने से झड़प की स्थिति होने के बाद तनाव बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस बिच पुलिस ने 100 से अधिक आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशीश की।

.

आपको बता दें कि, विश्व हिंदू परिषद और और बजरंगदल ने गांधीगेट पर छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का प्रतिकात्मक पुतला जलाया। जिसमें पुतले पर आपत्तिजनक साहित्य का उपयोग किया गया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद विशिष्ट समाज के लोग बड़ी संख्या में चौराहे पर जमा हुए।

.

धार्मिक भावनाओं को आहात पहुंचाने का आरोप लगाया लोगों ने लगाया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों पर सौम्य बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद कुछ युवा अग्रसेन चौक के रास्ते चिटणीस पार्क पर पहुंचे। पुलिस ने यहां लोगों को जमा होते देख बैरिकेडिंग कर दी। उन्हें रोकने का प्रयास करते समय पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद स्थिति काबू में नहीं आई।

.

महल परिसर में पथराव की जानकारी मिलते ही हिंदू समाज के लोग भी महल और अन्य रास्तों से गांधीगेट पहुंचने लगे। पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन फिर पथराव शुरु हो गया। घरों और वाहनों पर पथराव होने लगा। दर्जनों वाहनों पर पथराव कर क्षति पहुंचाई गई। दोनों तरफ से लगातार पथराव होने के कारण दर्जनभर पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए रवाना किया गया।

.

इसके बाद पुलिस के सामने जो आया उसे लाठी खानी पड़ी। पुलिस ने 100 से ज्यादा अश्रू गैस के गोले दागे। दंगे में दर्जनों लोगों के जख्मी हुए है। वाहनों में लगी आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारी भी पथराव में जख्मी हुए हैं। शाम को दोबारा तनाव होने का अनुमान पहले ही लगा लिया गया था। इसीलिए परिसर में बंदोबस्त तैनात करने के साथ ही सभी थानों के कर्मचारियों को रिजर्व रहने के आदेश दिए गए थे।

maharashtra-nagpur-burned-aurangzeb-fire-vehicles-burnt-many-policemen-also-attacked-big-news

गांधीगेट और आस-पास के परिसर में रहने वाले मुस्लिम युवाओं ने बताया कि वो तो दोपहर को ही शिकायत दर्ज करवाने के बाद अपने घरों में लौट गए थे। शाम को भीड़ कहां से आई किसी को कुछ पता नहीं। बताया जाता है कि मोमिनपुरा से अग्रसेन चौक होते हुए सैंकड़ों की तादाद में लोग महल में दाखिल हुए। इससे पुलिस का खूफियातंत्र पूरी तरह फेल दिखाई पड़ता है। इतनी संख्या में लोग जमा होने से तनाव बढ़ा।

.

देर रात तक पुलिस परिसर में डटी हुई थी। सभी थानों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दो समूहों के बीच विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। नितिन गडकरी ने नागपुर निवासियों से शांत रहने और स्थिति से निपटने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

.

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि नागपुर पूरे देश में अपनी शांति और सद्भाव के लिए प्रसिद्ध शहर है। इस शहर में जाति, पंथ या धर्म को लेकर कोई बहस या झगड़े नहीं होते। आज जो कुछ हुआ उसके संबंध में प्रशासन कार्रवाई करेगा। नितिन गडकरी ने कहा है कि नागपुर के सभी नागरिकों को प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए और शांति स्थापित करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। नागपुर के महल इलाके में पथराव होने के बाद पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल रहा है।

.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से इस स्थिति में प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने की अपील की है। हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए। सीएम फडणवीस ने नागपुर एक शांतिपूर्ण शहर है और एक-दूसरे के सुख-दुख को साझा करता है। यह नागपुर की स्थायी परंपरा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।