PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में पुलिस और बदमाश के बीच चली गोलियां, यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले से जुड़ा है मामला,

punjab-jalandhar-influencer-rozer-sandhu-house-grenade-attack-jalandhar-police-encounter-lawrence-bishnoi-henchman

PTB न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह पुलिस और हरियाणा के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में बदमाश को गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार यह वही बदमाश है जिसने यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला किया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने उसे यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उसे वेपन रिकवरी के लिए जालंधर लेकर आई थी।

.

यहां उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश को गोली लगी। बदमाश हार्दिक (21) यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा है। एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इन्फ्लुएंसर का घर भी है, जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम सीन पर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।

.

पुलिस बदमाश से हथियार और ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने मीडिया को बताया कि कल देर शाम हमारी टीमों ने यमुनानगर के पास से हार्दिक को गिरफ्तार किया था। यमुनानगर में हुई पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने ही ग्रेनेड फेंका था। आज सुबह जब उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर आए तो उसने वेपन हाथ में लेते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

.

जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी जख्मी हो गया। आरोपी के राइट साईड टांग पर गोली लगी है। दो गोलियां चलाई गई, जिसमें एक गोली बदमाश ने चलाई तो दूसरी गोली पुलिस ने। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर उसने ये वारदात की थी। भट्टी ही आतंकी ग्रुप के साथ मिलकर पंजाब में ये वारदातें करवा रहा है। इस वारदात में दो लोग शामिल थे। फिलहाल आरोपी से एक पिस्तौल बरामद किया है।

.

बाकी भी कई हथियार हैं, जोकि हार्दिक के साथ आए दूसरे साथी के पास हैं। इसकी बरामदगी के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं। आपको यह भी बता दें कि 16 मार्च सुबह करीब 4 बजे जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके के रहने वाले यूट्यूबर रॉजर संधू के घर अटैक हुआ था। जिस समय उसके घर ग्रेनेड फेंका गया, यूट्यूबर अंदर ही था। हालांकि, इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि ग्रेनेड फटा ही नहीं। वारदात का एक वीडियो सामने आया है,

.

जिसमें हमला करने 2 लोग आए हैं। उन्होंने पिन खींचकर ग्रेनेड फेंका। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग ने एक वीडियो जारी इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने कहा था कि यूट्यूबर ने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ टिप्पणी की थी। पाकिस्तानी डॉन ने कहा कि इस बार वह बच गया होगा, लेकिन हम दोबारा हमला करेंगे। हम इनकी हरकतों को भूले नहीं हैं। 

.

वहीं, शहजाद भट्टी ने होशियारपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर उसके घर पर भी ग्रेनेड हमला करने की धमकी दी है। जिसने होशियारपुर पुलिस को शिकायत दे दी है। सैम नाम का उक्त व्यक्ति होशियारपुर के मॉडल टाउन का निवासी है। इसके अलावा पाकिस्तानी डॉन ने यह भी बताया कि हमले में उसकी मदद NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर के मास्टरमाइंड जीशान ने की है।

.

उसने खालिस्तानी आतंकी हैपी पासियां को भी धन्यवाद कहा। हमले को लेकर यूट्यूबर रॉजर संधू ने कहा था- मैं अपने घर पर सो रहा था। मुझे कुछ नहीं पता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेरे लिए तो क्या पता अमरूद ही फेंका गया हो। इस पर मैं कोई और बात नहीं करना चाहता। सुबह 10 बजे मुझे घटना का पता चला तो मैंने पंजाब पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जांच अधिकारी पहुंच गए थे।