PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, ED की बड़ी कार्रवाई, उप-पोस्टमास्टर की संपत्ति की कुर्क, किसकी FIR पर हुई कार्रवाई,

punjab-jalandhar-ed-attached-properties-former-sub-postmaster-sanjeev-kumar-pmla-case

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने पूर्व उप पोस्टमास्टर (दखनी गेट नकोदर उप कार्यालय) संजीव कुमार की 42 लाख रुपए की चल और अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है। इसी जानकारी जालंधर ईडी द्वारा साझा की गई है। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट जालंधर ने बताया कि संदीव कुमार ने वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में जांच की जा रही थी।

.

.

पीएमएलए 2002 के तहत संजीव के खिलाफ ये कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार 8.50 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी पूर्व सब पोस्टमास्टर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मोहाली अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी। साथ ही जालंधर के रहने वाले संजीव कुमार पर 15.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। संजीव पर 2014 और 2017 के दौरान नकोदर और

.

punjab-jalandhar-ed-attached-properties-former-sub-postmaster-sanjeev-kumar-pmla-case

.

रुरका कलां में अपनी पोस्टिंग के दौरान सब पोस्टमास्टर के तौर पर आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके जालसाजी और सरकारी धन की हेराफेरी का आरोप है। कपूरथला डाकघर के अधीक्षक दिलबाग सिंह सूरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। CBI के दस्तावेजों के अनुसार आरोपी ने 54 फर्जी खातों के जरिए धन का गबन किया था। CBI ने जनवरी 2018 में आरोपियों के खिलाफ

.

.

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी, 409, 420, 467, 468, 471, 477-ए और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। CBI के अनुसार आरोपी इन खातों का संचालन करते थे और विभिन्न लेन-देन के माध्यम से पैसे निकालते थे। जांच में पता चला कि आरोपी आवर्ती जमा (आरडी) खातों में शून्य जोड़कर उनके मूल्य को बढ़ाता था। उसने आरडी खातों के बढ़े हुए मूल्य वाले खातों से परिपक्वता/समय से पहले बंद करके निकासी भी की थी।