PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

पंजाब में फिर किया HRTC की 4 बसों पर हमला, भिंडरावाला समर्थकों ने तोड़े शीशे लिखे खालिस्तानी नारे,

himachal-pradesh-shimla-bhindrawala-supporters-once-target-in-hrtc-bus-in-punjab-attack-in-amritsar-with-khalistani-slogan-written-security-questioned

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर / शिमला : हिमाचल प्रदेश की बसों को एक बार फिर से पंजाब में निशाना बनाया गया है। इस बार अब गुरु की नगरी अमृतसर में एचआरटीसी की 4 बसों को निशाना बनाया गया है और बस के शीशे तोड़ने के बाद उस पर खालिस्तान लिखा गया है। पूरी घटना को लेकर एक बार फिर से पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू के आश्वासन के बाद भी पंजाब में एचआरटीसी बसों पर

.

.

हमले रुक नहीं रहे हैं। उधर, अब तक पता नहीं चला है कि पुलिस को शिकायत दी गई है या नहीं। जानकारी के अनुसार, अमृतसर बस स्टैंड पर यह घटना हुई है। घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बस के फ्रंट शीशे पर वार किया गया है। साथ ही बस की ड्राइवर वाली खिड़की पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा गया है। एचआरटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की ये बसें हैं, जो कि बस स्टैंड में खड़ी थी।

.

himachal-pradesh-shimla-bhindrawala-supporters-once-target-in-hrtc-bus-in-punjab-attack-in-amritsar-with-khalistani-slogan-written-security-questioned

.

इनमें तीन बसों के फ्रंट के शीशे तोड़े गए और अन्य बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खालिस्तानी समर्थकों के बीच चल रहे विवाद और भिड़ंत के बाद पंजाब में हिमाचल की बसों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले, संगरूर में भी चंबा से दिल्ली जा रही बस के शीशे तोड़े गए थे। वहीं, मोहाली के खरड़ में भी बस पर अटैक किया गया था, जिसके दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था।

.

.

उधर, होशियारपुर जिले और बस स्टैंड में भी हिमाचल की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर भी समर्थकों ने चस्पा किए थे। वहीं, होशियारपुर में ही हिमाचल की गाड़ियों, ट्रकों और निजी बसों पर भी भिंडरावाला के पोस्टर लगाए गए थे। इसके बाद विवाद ने खासा तूल पकड़ा था। भिंडरावाला के झंडे कुल्लू में बाइकों से उतारने के बाद से यह विवाद चल रहा है और सीएम सुक्खू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से भी बात की थी। यहां तक कि पंजाब के डीजीपी ने बसों को सुरक्षा मुहैया करवाने की बात कही थी, लेकिन धरातल पर ऐसा नजर नहीं आ रही है।

Latest News