PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, हमेशा विवादों में रहने वाला पादरी का एक और कारनामा, अपने ऑफिस में महिला और युवक से की मारपीट, Video Viral,

punjab-pastor-bajinder-singh-beaten-women-and-youth-video-viral-bajinder-singh-ministries-tajpur-jalandhar

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह CCTV फुटेज करीब 6 का मिनट है। जालंधर (Jalandhar) के साथ लगते एक चर्च में एक दफ्तर में पादरी की गुंडागर्दी सरेआम देखी जा सकती है। दफ्तर में उक्त पादरी एक युवक और महिला को पीट रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो पादरी बलजिंदर सिंह के कार्यालय का बताया जा रहा है।

.

.

वीडियो में महिलाओं सहित अपने कर्मचारियों की एक युवक पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। कथित तौर पर यह फुटेज फरवरी 2025 का बताया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर Viral हो रही इस Video की PTB News कोई पुष्टि नहीं करता है। आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले कपूरथला पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पादरी बलजिंदर सिंह के खिलाफ

.

.

IPC की धारा 354-ए, 354-डी और 506 के तहत यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच जालंधर देहात पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं आपको यह भी बता दें कि पादरी बजिंदर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2018 में उस पर रेप का मामला दर्ज हुआ था। जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

.

.

महिला ने आरोप लगाया था कि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसका वीडियो बनाया और उसे धमकाना शुरू कर दिया। बजिंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इंग्लैंड जाते समय उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है, हालांकि आरोप लगाने वाली लड़की बाद में अपने बयान से पलट गई थी।