PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब के CM के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने 2006 बैच के IAS रवि भगत, सरकार ने जारी किए आदेश,

punjab-chief-minister-bhagwant-singh-mann-principal-secretary-ravi-bhagat-appointment-order

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी रवि भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। रवि भगत की पदोन्नति राज्य के प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है। इस पद के अलावा वे लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के प्रशासनिक सचिव और

.

.

पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले इस पद पर सीनियर आईएएस वीके सिंह तैनात थे। वह 1990 बैच के आईएसएस अधिकारी थे। लेकिन पिछले वर्ष 30 नवंबर 2024 को उनका रिटायरमेंट हो गया। जिसके बाद चार महीने तक यह पद खाली रहा। वहीं, इसके बाद पंजाब सरकार ने

.

.

आज इस दिशा में अहम फैसला लिया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को भी बदला था। 9 अक्टूबर को अनुराग वर्मा को पद से हटाकर 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा को नया सीएस लगाया गया है। ढाई साल में यह तीसरा माैका है, जब मुख्य सचिव का चेहरा बदला गया था। रवि भगत 48 साल के है।

.

.

उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने जियो पॉलिटिक्स में एम फिल की है। इसके अलावा रीजनल डेवलपमेंट में एमए, पब्लिक पॉलिसी में एम और पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में एमएससी की है। रवि भगत ने पंजाब के जालंधर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह कई जिलों में डीसी व सरकार के विभिन्न अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।