PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Share Market फिर खुली हरे निशान पर, भारतीय निवेशकों के चेहरे खिले,

share-market-bse-sensex-nse-nifty-updates-global-market-trend

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 414.98 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,320.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 137.80 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 23,488.20 पर था।

.

निफ्टी बैंक 393.45 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़कर 50,987.00 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 524.75 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,375.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.45 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़कर 16,423.40 पर था। बाजार पर नजर रखने वालों ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की आय रिपोर्ट में भी मजबूत परिणाम आने की उम्मीद है, जिससे ओवरऑल सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है।

.

.

उन्होंने कहा कि निफ्टी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने कहा, “निफ्टी को 200 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के 23,400 स्तर पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह बाधा पार हो जाती है तो बाजार निकट भविष्य में 23,800 के अगले प्रतिरोध स्तर की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,200-23,250 बैंड की ओर बढ़ गया है।” इस बीच, सेंसेक्स पैक में एलएंडटी,

.

पावरग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे। जबकि टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और इंफोसिस टॉप लूजर्स रहे। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डॉव जोन्स 0.08 फीसदी बढ़कर 41,985.35 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 5,667.56 पर पहुंच गया और नैस्डैक 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,784.05 पर बंद हुआ।

.

.

एशियाई बाजारों में हांगकांग, जकार्ता, चीन, जापान, सोल और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 21 मार्च को अंतिम कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी बिकवाली को आगे बढ़ाते हुए उसी दिन 3,202.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

.