PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

जालंधर, नकोदर माथा टेकने निकले पति-पत्नी हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, एक साल पहले हुई थी शादी,

one-couple-who-had-gone-to-nakodar-to-pay-obeisance-went-missing-under-suspicious-circumstances-jalandhar

.

.

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। नकोदर माथा टेकने के लिए गए निकले पति-पत्नी संदिग्ध हालातों में लापता हो गए हैं। उनके परिजनों ने उनकी की काफी तालाश भी की लेकिन सुराग नहीं लगा। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। थाना 8 की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई है। दोनों का एक साल पहले भी विवाह हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी

.

.

न्यू हरदयाल नगर कोटला रोड़ नजदीक लम्मा पिंड ने बताया कि उसका भाई गुरजीत सिंह और भाभी आशू शनिवार को लाडोवाली रोड पर स्थित एक बैंक में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। दोपहर करीब एक बजे उनका फोन आया कि वह दोनों नकोदर में माथा टेकने के लिए जा रहे हैं। दोपहर 4 बजे तक भी कोई फोन नहीं आया तो पारिवारिक सदस्यों ने बलजीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद था। आशू का फोन भी बंद आने लगा।

.

.

उन्होंने नकोदर जाकर काफी समय तक उनकी तलाश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। दोनों के रिश्तेदारों और जानकारों से भी पूछा परंतु गुरजीत और आशू का कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार ने इस संबंधी थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं लग सका है। पीड़ित परिवार ने सीपी धनप्रीत कौर से गुहार लगाई है कि दोनों के मोबइल नबंरों की डिटेल और आखिरी लोकेशन निकलवाई जाएं ताकि उनका पति पत्नी दोनों का सुराग मिल सके।

.