PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिवार, मंत्री-विधायक और समर्थकों संग मनाया अपना 61वां जन्मदिन, ​सभी का किया आभार व्यक्त,

himachal-pardesh-shimla-cm-sukhwinder-sukhu-celebrated-61th-birthday

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपना 61वां जन्मदिन मनाया। सरकारी आवास ओक ओवर में सुबह से ही बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के अलावा कैबिनेट मंत्रियों व कांग्रेस विधायकों ने ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी।

.

himachal-pardesh-shimla-cm-sukhwinder-sukhu-celebrated-61th-birthday

.

इस दौरान प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से सुक्खू समर्थक मुख्यमंत्री को बधाई देने शिमला पहुंच रहे हैं। CM सुक्खू ने विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके समर्थकों ने ओक ओवर में नाटी भी डाली। समर्थकों की भीड़ की वजह से सीएम सुक्खू सुबह के वक्त विधानसभा भी नहीं जा पाए।

.

himachal-pardesh-shimla-cm-sukhwinder-sukhu-celebrated-61th-birthday

.

वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस पर हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां दर्जनों लोग रक्तदान कर रहे हैं। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पेज पर लिखा….

.

himachal-pardesh-shimla-cm-sukhwinder-sukhu-celebrated-61th-birthday

.

आज जन्मदिवस के अवसर पर आप सभी प्रियजन की ओर से मिल रहा असीम स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए किसी कीमती उपहार से कम नहीं है। यह अपनापन मेरी ऊर्जा है और आपसे मुझे जनहित में अधिक से अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। आपका प्यार यूँ ही बरकरार रहे, आपकी दुआएँ हमेशा मेरे साथ रहें। हम सब मिलकर हिमाचल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।