Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
punjab-budget-2025-finance-minister-harpal-singh-cheema-presented-a-budget-of-rs-2-36-lakh-crore-punjab-village-roads-decides-to-repair

Punjab Budget 2025, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेश किया 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट,

पंजाब की सड़कों से लेकर, ‘रंगला पंजाब विकास’ योजना सहित कौन-कौन से लिए फैसले,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यानि बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया। हरपाल सिंह चीमा ने 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह भगवंत मान सरकार का चौथा बजट है। सरकार का कहना है कि यह विकास का बजट है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ड्रग्स से मुक्ति पर ध्यान दिया गया है। वहीं, पंजाब सरकार ने बजट में गांवों के कायापलट का फैसला किया है और

.

इसके लिए फंड भी आवंटित किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि गांवों में सभी टूटी हुई संपर्क सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए 2873 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं गांव के तालाबों का पुनरुद्धार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, नहर का पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई चैनलों को बहाल करना, गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण और स्ट्रीट लाइटें लगाना भी फंड में शामिल हैं।

.

.

उन्होंने कहा कि यह भविष्योन्मुखी बजट है. वित्त मंत्री चीमा ने घोषणा की कि पंजाब के गांवों की सभी टूटी सड़कों का रिपेयर किया जाएगा। इसके लिए 2873 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य ध्यान ‘युद्ध नशे दी विरुद्ध अभियान’ पर है। ने कहा कि आने वाले वर्ष में पहली बार राज्य में ड्रग सेंसस कराया जाएगा। इस सेंसस के तहत जनगणना में हर घर को शामिल किया जाएगा ताकि नशीले पदार्थों की व्यापकता,

.

नशा मुक्ति केंद्रों के इस्तेमाल को समझा जा सके और लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में डेटा जुटाया जा सके। इससे नशे की समस्या को खत्म करने के लिए एक प्रभावी और वैज्ञानिक रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री बताया कि बजट का अगला फोकस खेल पर है ताकि युवाओं को ड्रग्स से हटाने के लिए खेल की गतिविदियों में शामिल किया जा सके। हर गांव में खेल का मैदान और जिम होगा. तरणतारन में पहले से ही 87 मैदान बनाए गए हैं

.

.

और 3000 इंडोर जिम बनाए गए हैं। इमर्जेंसी रेस्पॉन्स व्हिकल के लिए 758 चार पहिया और 916 दोपहिया वाहन खरीदे जाएंगे। स्वास्थ्य सेवा एवं परिवार कल्याण के लिए इस साल 268 क रोड़ रुपये का बजट दिया गया है। सेहत कार्ड सभी को जारी किया जाएगा जिसकेत तहत सरकारी और निजी अस्पताल में 10 लाख रुपये का कैशलेस इलाज हो पाएगा। स्वास्थ्य बीमा के लिए 778 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। ‘बदलदे पिंड, बदलदा पंजाब’ योजना के लिए 3500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

.

इसके तहत 12581 गांवों की आधारभूत संरचना में सुधार किया जाएगा। ‘रंगला पंजाब विकास’ योजना हर जिले में शुरू किया जाएगा। इसके तहत विकास कार्य किया जाएगा। योजना के लिए 585 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 115 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इसके तहत गांवों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह सुविधा घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएगी। सरकार सब्सिडी वाली बिजली के लिए 7614 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।