PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

बिक्रम मजीठिया का बड़ा ब्यान, मुझे सिद्धू मूसेवाला की तरह गोली मरवा दो, मैं चुप रहने वाला नहीं हूं,

shiromani-akali-dal-leader-bikram-singh-majithia-z-plus-security-controversy-vs-punjab-government-and-cm-bhagwant-mann

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा हटा दी गई। उन्होंने स्वयं इस संबंध में एक वीडियो जारी कर अपनी बात साझा की है। वहीं, उन्होंने पंजाब सरकार व सीएम मान को घेरते हुए कहा कि सारी साजिशें नाकाम हो गई हैं। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह गोली मरवा दो या सुखबीर बादल की तरह अटैक करवा दो। गुरु साहब की कृपा रही तो पंजाब के मुद्दे उठाऊंगा।

.

मजीठिया ने इस संबंधी एक पांच मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया है। मजीठिया ने कहा कि मुझे जेड प्लस सुरक्षा सरकार ने लंबे समय से खतरे की धारणा के आधार पर दी थी, जिसे अब वापस ले लिया गया है। चलो, पहले तो भगवंत मान साहब आपका शुक्रिया और बधाई! भैभव कुमार की सिक्याेरिटी टाइट रखें, जिस पर एक सांसद से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। विजय नायर और अपनी सुरक्षा भी टाइट रखे।

.

अपने सम्माननीय परिवार पत्नी, बहन, भाई और माता जी की सुरक्षा का भी ध्यान रखे। मजीठिया ने आगे कहा कि अफसोस की बात है कि आप राजनीति के इतने गिरते स्तर पर आ गए हो, जब देखा कि मजीठिया को एसआईटी बदलकर भी काबू नहीं किया जा सका, सारी एसआईटी विफल रही, तो अब नई एसआईटी बनाने का खेल शुरू हो गया है। अब इसमें जूनियर अफसर लगाए हैं, जिन्हें पोस्टिंग और लालच दिया जाएगा ताकि वे वही रिपोर्ट पेश करें जो सरकार चाहती है।

.

लेकिन सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता।” सच हमेशा सामने आएगा, साजिशे नाकाम होगी। मजीठिया ने दावा किया कि राजनीतिक बदले की भावना में आकर शनिवार को छुट्टी वाले दिन, रात 9:30 बजे मेरी सुरक्षा हटा दी गई। मेरे साथ तैनात कर्मियों को तुरंत ड्यूटी छोड़ने के आदेश दिए गए। फोन करने वाले पूछ रहे थे कि डीजीपी साहब बार-बार पूछ रहे है, जिससे सुरक्षा अधिकारी भी असमंजस में थे कि मुझे अकेले छोड़कर जाए या नहीं।

.

जब मैंने अपने सिक्योरिटी इंचार्ज चरणजीत सिंह को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं है, लेकिन मुलाजिमों पर दबाव था। लेकिन मैं नहीं चाहता था कि उनकी नौकरी खतरे में पड़े, क्योंकि उनके परिवार उन पर निर्भर हैं। इसलिए मैंने सभी को वापस भेज दिया। कुछ ने रात 12 बजे, कुछ ने 1:30 बजे और कुछ को 3 बजे तक उनकी बटालियन में जाकर रिपोर्ट किया। पहले मैं इस मामले को लेकर चुप रहा, लेकिन अब मीडिया में आ गया है तो बोल रहा हूं।

.

अब मुझे एक्सपोज करने की कोशिश की जा रही है,” मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा, “सरकार चाहती है कि जब मेरी सुरक्षा न हो, तब कोई मुझे गोली मार दे। लेकिन मैं इस तरह चुप नहीं होने वाला। अब झूठे केस बनाने की योजना चल रही है। मैं कहना चाहता हूं कि “यूएपीए” (UAPA), यानी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट या टाडा लगा दो। ड्रग्स केस के बाद सारे मामले छोटे लगने लगेंगे। या फिर सिद्धू मूसेवाला की तरह मरवा दो। जैसे सुखबीर बादल पर हमला करवाया

.

गया था, उसी तरह मुझ पर भी हमला करवा दो? या फिर राजनीतिक विरोधियों पर जैसे ने जैसे हमले करवाते हो वैसा हमला करवा दो। मजीठिया ने कहा कि”अगर मैं बच गया, तो सच सामने लाकर ही हटूंगा। चाहे इसके लिए मेरी जान भी क्यों न चली जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। अब मुझे खुलकर टकराने के लिए मजबूर किया जा रहा है, लेकिन मैं न पहले चुप था और न अब चुप रहूंगा। अब मैं डटकर जंग लड़ूंगा!”। उन्होंने कहा कि मुझे आप लोगों का बस साथ चाहिए।

.