PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

two-arrested-for-writing-khalistani-slogans-on-ambedkar-statue-in-jalandhar-sikh-for-justice-terrorist-gurpatwant-singh-pannu-had-taken-responsibility

आरोपियों ने किये चौंकाने वाले खुलासे, सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी जिम्मेदारी

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में तीन दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालीस्तानी स्लोगन लिखे गए थे। इसकी जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Sikh for Justice terrorist Gurpatwant Singh Pannu) ने ली थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

.

.

जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर के गांव नंगल में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला (DIG Jalandhar Range Naveen Singla) ने वार्ता के दौरान कहा कि दोनों आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति के जरिये पन्नू के लिंक में थे।

.

.

इस सारे घटनाक्रम में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन (31) निवासी नूरपुर चट्ठा, नकोदर (जालंधर) और दूसरे आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी नकोदर के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था। DIG सिंगला ने कहा कि पिछले तीन माह से ही ये खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों से चार फोन और बाइक बरामद की गई हैं।

.

.

फिलहाल इन्हें कितने पैसे मिले, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पंजाब की अन्य वारदातों को लेकर फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है। DIG ने बताया कि आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखने के करीब चार वारदातें इससे पहले भी की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा करीब 21 किलोमीटर एरिया के अलग-अलग सीसीटीवी खंगाले गए। उन्हें खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखने के साथ-साथ उन्हें तोड़फोड़ करने को भी कहा जाता था।

.