PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

लुधियाना उप-चुनाव में कांग्रेस ने आशू को बनाया उम्मीदवार,

congress-has-nominated-bharat-bhushan-ashu-as-its-candidate-for-ludhiana-by-election-punjab

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। भारत भूषण आशु को पार्टी ने टिकट दिया। शुक्रवार (4 अप्रैल) को इसकी घोषणा की गई। अभी आशु पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वो इस सीट से विधायक भी रहे हैं। पंजाब की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

.

.

इस सीट से आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वे मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं। इस सीट से विधानसभा चुनाव में आप के गुरप्रीत गोगी चुनाव जीते थे। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। ऐसे में इस खाली सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गया। विधायक बनने से पहले गोगी दो बार के पार्षद रह चुके हैं। वो कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए थे।

.

.

भारत भूषण आशु का नाम टेंडर घोटाले में सामने आया था और जेल जाना पड़ा था, पिछले साल दिसंबर में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत देते हुए आशु के खिलाफ दर्ज किए गए FIR को रद्द करने का आदेश दिया था और साथ ही साथ जमानत भी दे दी थी। इस सीट पर अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संजीव अरोड़ा के लिए कई चुनावी सभाएं कर चुके हैं।

.

.

संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिए जाने के बाद ये सियासी चर्चा तेज हो गई कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे। हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाने की जुगत में हैं। पंजाब में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। बीजेपी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

.