PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर निकला लॉरेंस बिश्नोई का करीबी,

zeeshan-akhtar-mastermind-of-the-grenade-attack-at-bjp-leader-manoranjan-kalia-house-turned-out-to-be-a-close-associate-of-lawrence-bishnoi-punjab-police-arrested-two-accused-after-hard-work-special

दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद किया 12 घंटे में गिरफ्तार : Special DGP IPS Arpit Shukla

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को महज 12 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि, 

.

इस हमले के पीछे गहरी साजिश थी, जिसमें आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क का गठजोड़ सामने आया है। अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। अर्पित शुक्ला ने बताया कि इन पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई है। 

.

zeeshan-akhtar-mastermind-of-the-grenade-attack-at-bjp-leader-manoranjan-kalia-house-turned-out-to-be-a-close-associate-of-lawrence-bishnoi-punjab-police-arrested-two-accused-after-hard-work-special

उन्होंने कहा कि जालंधर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 324 (3) और 61 (2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत एक FIR नंबर 27 दिनांक 8/4/2025 दर्ज की गई है। पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर DGP अर्पित शुक्ला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ⁠ISI ने हमला करवाया। इसमें पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्‌ठी, जीशान अख्तर और लॉरेंस गैंग का भी लिंक सामने आया है। 

.

जीशान पहले से ही बाबा सिद्दीक मर्डर केस में वांटेड है और उसकी गतिविधियों पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह हमला एक क्रॉस बॉर्डर प्लैंड अटैक था, जिसका मकसद पंजाब में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ना था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के इस हमले से संबंधों की भी जांच कर रही है। 

zeeshan-akhtar-mastermind-of-the-grenade-attack-at-bjp-leader-manoranjan-kalia-house-turned-out-to-be-a-close-associate-of-lawrence-bishnoi-punjab-police-arrested-two-accused-after-hard-work-special

.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम देने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पार से निर्देश और सहयोग मिला था,  पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने आगे बताया कि रात करीब 1 बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली,  जिसके बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी। 

.

.

भाजपा नेता ने बताया कि रात करीब एक बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है, इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। CCTV की जांच की गई। CCTV की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकाला और पूर्व मंत्री के घर में फेंक दिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।

.