PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए धमाके के बाद भड़के सुनील जाखड़,

jalandhar-punjab-blast-sunil-jakhar-targeted-the-aap-government-after-manoranjan-kalia-residence-targeted-in-explosion

राज्य में लगातार हो रहे धमाकों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर जाती चिंता, कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान को दे देना चाहिए इस्तीफा,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर देर रात यानि सोमवार की रात जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में उनके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए, उनकी SUV और आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भगंवत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

.

सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार दिल्ली वाले चला रहे हैं मुख्यमंत्री और DGP पंजाब कठपुतली बन चुके हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव डमी हैं, दोनों को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात बिगड़ रहे हैं और आतंकवाद पर काबू पाने वाली पुलिस को

.

.

मुख्यमंत्री दूसरी पार्टी के नेताओं की जासूसी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माइक न चलने पर सुनील जाखड़ ने कहा कि यहां माइक नहीं बम चलते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर तरफ आफरातफरी का माहौल है। यहां अब सीरियल बम ब्लास्ट हो रहे हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में अब तक 14 थानों में ब्लास्ट हो चुके हैं।

.

इंटेलिजेंस विंग के दफ्तर पर रॉकेट से हमला हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह हमला अराजकता फैलाने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने राज्य में लगातार हो रहे धमाकों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए इसकी तुलना पश्चिम बंगाल में होने वाले धमाकों से की। उन्होंने सरकार से राज्य में उचित कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।

.

.

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक वस्तु फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा। जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियां भी टूट गईं। जमीन पर गड्ढा भी हो गया है। घटना के समय मनोरंजन कालिया घर पर सो रहे थे। वह और उनके सभी परिवारिक सदस्य सुरक्षित हैं।

.