PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रनेड हमले के बाद सरकार ने सिक्योरिटी को लेकर लिया बड़ा फैसला,

big-news-regarding-manoranjan-kalia-security-after-grenade-attack-in-house-jalandhar

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के सीनियर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रनेड ब्लास्ट मामले के बाद उनकी सिक्योरिटी को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बम धमाके के बाद पंजाब पुलिस ने मनोरंजन कालिया की सिक्योरिटी को बढ़ा दी है। जानकारी अऩुसार मनोरंजन कालिया को अब 14 गनमैन और उपलब्ध करवाए गए हैं, जोकि हर पल उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

.

.

इससे पहले उनकी सुरक्षा में सिर्फ 4 गनमैन ही तैनात थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोरंजन कालिया को पंजाब पुलिस के साथ-साथ केंद्र सरकार भी सुरक्षा मुहैया करवाने जा रही है। जानकारी अनुसार केंद्र सरकार कालिया को Y+ सिक्योरिटी भी जल्द दे सकती है, जिसे लेकर तैयारी मुकम्मल हो चुकी है। आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रनेड हमला रात के समय हुआ था,

.

.

जिसमें मनोरंजन कालिया व उनके परिवारिक सदस्य बाल-बाल बच गए थे। मनोरंजन कालिया की सुरक्षा को लेकर सरकार किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, जिसे देखते उनकी सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आऩे वाले समय में उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। यही नहीं उनके घर की तरफ जाने वाले रास्ते को दोनों तरफ से बेरिकेड लगाकर फ़िलहाल बंद किया जा चूका है।

.