PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, रात को मनाया बेटी का जन्मदिन, सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया,

car-hit-bike-husband-and-wife-dies-in-road-accident-in-khambra-jalandhar-punjab

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद समाचार सामने आ रहा है। जहां आज सुबह के समय हुए जालंधर नकोदर सड़क मार्ग पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो जाने से दो बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपती ने बुधवार रात को ही अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था और सुबह पति-पत्नी की हादसे में मौत हो गई। 

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह घर से बाइक पर नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह में माथा टेकने के लिए निकले पति-पत्नी को गांव खांबड़ा के पास एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कार चालक महिला को कई मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायल उसके पति सुनील को तुरंत आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद

.

.

से जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन अस्पताल में पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सोढल रोड स्थित प्रीत नगर निवासी सुनील गुप्ता व उसकी पत्नी रवीना गुप्ता बाइक पर सुबह करीब 5 बजे घर से नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में माथा टेकने के लिए निकले थे। जब वह खांबड़ा के टीवी टावर के पास पहुंचे तो एक कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सवार महिला को घसीटता ले गया,

.

car-hit-bike-husband-and-wife-dies-in-road-accident-in-khambra-jalandhar-punjab

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही मृतक दंपति के पारिवारिक सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बताया कि सुनील और रवीना के एक बेटा व एक बेटी हैं जो कि 6 से 8 वर्ष के हैं। परिवार वालों ने कहा कि दंपती ने बुधवार रात को ही अपनी छोटी बेटी का जन्मदिन मनाया था। आज सुबह यानि वीरवार को दोनों घर से नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह माथा टेकने के लिए निकले थे कि

.

.

तभी करीब 5:30 बजे उनको फोन आया की सड़क हादसा हो गया है। परिवार वालों ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया। पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। फ़िलहाल इस दुःखद घटना के बाद जहां परिवारिक सदस्यों का बुरा हाल है, वहीं दो बच्चों के ऊपर से उठा माता-पिता का साया उनको पूरी उम्र के लिए अनाथ कर गया, जिसे महसूस करने पर भी हर किसी की रूह कांप रही है।

.