PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार,

himachal-pardesh-property-worth-three-crores-international-drug-smugglers-seized-nurpur-six-arrested-big-news

262 ग्राम हेरोइन, 92.93 ग्राम सोने, 99.45 ग्राम चांदी के गहने, एक करोड़ 19 लाख 90 हजार रुपए नकद,

PTB Big न्यूज़ नूरपुर : जिला पुलिस नूरपुर ने एक अंतराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह को ध्वस्त करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जटत की है। इसमें 262 ग्राम हेरोइन के अलावा एक किलो 92.93 ग्राम सोने के गहने, 99.45 ग्राम चांदी के गहने, एक करोड़ 19 लाख 90 हजार रुपए की नकदी, दो मोबाइल फोन, दो लाइफ इंश्योरेंस बांड के अलावा छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चार बैंक खातों में जमा करीब 52 लाख 52 हजार 424 रुपए सीज किए गए हैं।

.

गिरोह का मुख्य सरगना दुबई से नशे के कारोबार को आपरेटर कर रहा है। इस मामले में जिला पुलिस नूरपुर के एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने गुरुवार को अपने कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि 27 अक्तूबर, 2024 को पुलिस थाना डमटाल के तहत कंवलजीत सिंह निवासी अर्जुन नगर, अमृतसर के कब्जे से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस मामले की तफ्तीश में यह पाया गया कि नशे की तस्करी में कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

.

.

जिसके बाद नूरपुर पुलिस ने पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए आठ अप्रैल, 2025 को एक अन्य आरोपी राजेश निवासी अर्जुन नगर, अमृतसर को धर्मशाला से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की थी। आरोपी राजेश ने पुलिस पूछताछ में नशे का सारा नेटवर्क दुबई से ऑपरेटर होने की बात कबूल की। जिसके बाद नूरपुर पुलिस की टीम हरकत में आई और 13 अप्रैल को नशे की तस्करी में संलिप्त एक अन्य कुख्यात नशा तस्कर राज कुमार उर्फ सेठी निवासी भदरोया,

.

इंदौरा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफतला प्राप्त की। आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में पहले से ही नशा तस्करी के अलावा अन्य धाराओं में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने 15 अप्रैल, 2025 को एक अन्य आरोपी लखविंद्र कोहली निवासी भदरोया को गिरफ्तार किया और उससे की गई पूछताछ के आधार पर एक अन्य आरोपी मोहित सिंह टोनी निवासी सुंदरनगर, पठानकोट के रिहायशी मकान की छापामारी अमल में लाई गई।

.

.

इस छापेमारी में चार लाख 89 हजार की नकदी, 67.93 ग्राम सोने के गहन, 95.45 ग्राम चांदी के गहने, दो मोबाईल फोन के अलावा दो लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी जिनका वार्षिक प्रीमियम 4.5 लाख रुपए है, बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि आरोपी लखविन्द्र कोहली चिट्टे की तस्करी से अर्जित संपत्ति (जेवरात व नकदी) पुलिस के पकड़े जाने के डर से पठानकोट निवासी गगन सरना निवासी सेनगढ़ तहसील व जिला पठानकोट के पास रखी है।

.

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अप्रैल को छापामारी करके नकदी व जेवरात बरामद किए। 17 अप्रैल को पुलिस ने मोहित सिंह टोनी निवासी सुंदरनगर पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मामले में अभी तक छह आरोपी गिरफ्तार किए है व लगभग एक करोड़ 19 लाख की नकदी जब्त की है और तीन करोड़ की संपति जब्त की। यह पुलिस जिला नूरपुर की नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।