PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के माध्यम से दिखाई सफलता की राह,

innocent-hearts-college-of-education-shows-the-path-to-success-through-spectacular-results-jalandhar

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने जीएनडीयू बी.एड. (सेमेस्टर-I) दिसंबर 2024 परीक्षा में बहुत अच्छे अकादमिक प्रदर्शन के साथ उत्कृष्टता हासिल की। 53% विद्यार्थी अध्यापकों ने डिस्टिंक्शन हासिल की, 67% से अधिक विद्यार्थी अध्यापकों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए और कॉलेज के लगभग सभी विद्यार्थी अध्यापकों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।

.

.

गीतिका, पुनीत कौर और विभा चावला ने 8.10 सीजीपीए के साथ कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। अंकिता, गुरसिमरन कौर और रुचिका मेहता ने 8.00 सीजीपीए के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और गुरसहज कौर, गुनवीन कौर, मनदीप शाही, महक शर्मा, सिमरनदीप कौर व स्माइल ने 7.90 सीजीपीए के साथ कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। गीतिका ने सबसे पहले ईश्वर का धन्यवाद किया तथा कॉलेज प्रिंसिपल और

.

अपने मेंटर्स द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए खुशी से आभार व्यक्त किया। सिमरनदीप कौर ने कहा, “मैं अपने शिक्षकों की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने मुझमें आत्मविश्वास भरा और प्रिंसिपल सर आपका धन्यवाद करती हूँ,जिन्होंने मुझे मेरे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सही दिशा दिखाई।” एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजेस, श्रीमती आराधना बौरी ने विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा प्राप्त की गई

.

.

उपलब्धियों की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके सेमेस्टर-1 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने शिक्षार्थियों को हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। मैनेजमेंट के सदस्यों, प्रिंसिपल और फैकेल्टी मेंबर्स ने सभी विद्यार्थी-अध्यापकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी।