PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के साथ हुआ दुष्कर्म! मचा हड़कंप, पड़ताल से सच आया सामने,

imran-khan-former-prim-minister-physical-assault-in-pakistan-jail

.

PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तल्खी देखी जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा वायरल हो रहा है। कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स और यूजर्स ने दावा किया है कि जेल में इमरान खान का यौन शोषण किया गया है।

.

imran-khan-former-prim-minister-physical-assault-in-pakistan-jail

.

इन दावों में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना के एक मेजर ने जेल में इमरान खान के साथ बलात्कार किया। इस दावे के समर्थन में कुछ यूजर्स ने कथित तौर पर एक मेडिकल रिपोर्ट और डॉन न्यूज वेबसाइट की एक खबर का भी हवाला दिया है। हालांकि, इन सभी दावों की अब तक किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने लिखा,

.

“इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के मेजर द्वारा बलात्कार किया गया है।  पाकिस्तान की जेलों में पुरुषों के खिलाफ यौन हिंसा आम बात है, जिससे व्यक्ति की गरिमा और आत्मसम्मान को कुचलने की कोशिश की जाती है।” सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च महीने में इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताए जाने के बाद एक मेडिकल टीम ने अदियाला जेल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था।

imran-khan-former-prim-minister-physical-assault-in-pakistan-jail

पाकिस्तानी समाचार पोर्टल ‘डॉन’ की रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टरों की टीम ने लगभग 30 मिनट तक खान का चेकअप किया। हालांकि, उस मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया था। इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक नेता ने आरोप लगाया है कि इमरान खान को न तो उनकी बहनों से मिलने दिया जा रहा है और न ही उनके पारिवारिक डॉक्टर को उनसे मिलने की इजाजत दी जा रही है।

.

.

इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता और गहराती जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की न तो कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही इमरान खान या उनकी पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट बयान आया है। ऐसे में इन खबरों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। PTB News भी इन दावों की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।