PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र ने कर्ज चुकाने के लिए अंजाम दी लूट की वारदात, लेकिन बन गया कातिल,

21-year-old-karthik-student-of-lpu-university-lovely-professional-university-phagwara-committed-robbery-to-pay-off-his-debt-but-ended-up-killing-a-woman-in-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के मोता सिंह नगर में बीते दिनों कोठी नंबर-325 में रहती विनोद कुमारी दुग्गल के कत्ल केस के मामले को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। इस पुरे मामले की अधिक जानकारी देते हुए जालंधर के DCP मनप्रीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई 2025 को उन्हें विनोद कुमार दुग्गल के मर्डर की सूचना मिली थी,

.

.

जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गहनता के साथ जांच की गई। इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा चौकी की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) BNS के तहत 73 नंबर FIR थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। इस मामले आगे जानकारी देते हुए जालंधर के DCP मनप्रीत सिंह ने बताया कि इस वारदात को जालंधर-फगवाड़ा सड़क मार्ग पर पड़ती LPU University में बीटेक की पढ़ाई कर रहे

21-year-old-karthik-student-of-lpu-university-lovely-professional-university-phagwara-committed-robbery-to-pay-off-his-debt-but-ended-up-killing-a-woman-in-jalandhar

21 साल के कार्तिक द्वारा अंजाम दिया गया था। उन्होंने आगे यह भी बतया कि आरोपी मूल रूप से विशाखापटनम का रहने वाला है और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University Phagwara) का छात्र है फगवाड़ा स्थित PG में ही रह रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी कार्तिक ने पहले महिला के घर में अकेले रहने की रेकी की थी, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। 

.

जालंधर के DCP मनप्रीत सिंह ने आगे यह भी बताया कि आरोपी कार्तिक ने लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान ही कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर से 2 सोने की चूड़ियां और 2 अंगूठी चुराकर फरार हुआ था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लोन लिया हुआ था और लोन की किश्ते चुराने के लिए आरोपी ने पहली बार इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

.

21-year-old-karthik-student-of-lpu-university-lovely-professional-university-phagwara-committed-robbery-to-pay-off-his-debt-but-ended-up-killing-a-woman-in-jalandhar

.

जालंधर के DCP मनप्रीत सिंह ने आगे यह भी बताया कि आरोपी युवक कार्तिक के पिता का निधन हो चुका है। उसके घर में माता और बहन रहती है और वह अपने गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। आरोपी पर एक लाख रुपए का एजुकेशन का कर्जा चढ़ा हुआ था। फ़िलहाल आरोपी के ऊपर पहले कोई इस तरह की वारदात करने का कोई मामला सामने नहीं आया है। आरोपी कार्तिक को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

.