PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

हिमाचल प्रदेश में अब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में आप भी ले सकेंगे कमरा, जाने कैसे,

pwd-rest-house-will-be-available-online-department-has-issued-orders-50-amount-has-to-be-deposited-in-advance-himachal-pardesh

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में कमरा लेना अब आसान हो गया है। सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से कमरे की बुकिंग करने की व्यवस्था कर दी है, मगर इसके लिए 50 फीसदी राशि एडवांस में देनी होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. अभिषेक जैन के कार्यालय से आदेश जारी हो गए हैं। जारी हुए आदेशों के अनुसार प्रदेश भर में मौजूद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में कमरे के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

.

.

विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के साथ 50 फीसदी राशि भी एडवांस में जमा करवानी होगी। अभी तक यह बुकिंग सिफारिशों पर ही मिलती थी और इसके लिए संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कहना पड़ता था। उनके द्वारा बुकिंग की जाती थी, जिसमें सभी लोग बुकिंग नहीं ले पाते थे। ऐसे में सरकार ने नई व्यवस्था कर दी है। इसमें कहा गया है कि विश्राम गृह में केवल VIP रूम ऑनलाइन बुक नहीं होगा और उसे छोडक़र शेष सभी कमरों की ऑन लाइन बुकिंग कर दी जाएगी।

.

आपको यह भी बता दें कि प्रदेश भर में छोटी-छोटी जगहों पर भी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह उपलब्ध हैं, जहां पर लोगों को ठहरने की उचित व्यवस्था हो जाती है। इनमें लोगों को खाना भी उपलब्ध होता है। वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी विश्राम गृहों में कमरों के दाम बढ़ा दिए गए थे। जो पहले 200 या 250 रूपए में कमरा मिलता था उसका मूल्य अब 600 रुपए या इससे अधिक का कर दिया गया है। यह बुकिंग फस्र्ट कम फस्र्ट सर्व के आधार पर होगी और

.

.

आधी पेमेंट जमा करने के साथ बुकिंग को कन्फर्म कर दिया जाएगा। इससे पहले प्रदेश में वन विभाग के विश्राम गृहों को भी ऑन लाइन बुकिंग के माध्यम से देने का प्रावधान कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के कमरे कई बार लोग बुक कर देते थे और बाद में उसका इस्तेमाल नहीं करते थे। अब ऑनलाइन बुकिंग में एडवांस पैसा देने के बाद यहां बुकिंग भी सुनिश्चित हो जाएगी और पेश आने वाली दिक्कत भी दूर हो जाएगी। इससे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी राहत की सांस लेंगे।