PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

पंजाब, Canada भेजने के नाम पर महिला ने मारी 15 लाख रुपए की ठगी, हाईकोर्ट ने सुनाई सजा,

punjab-mohali-immigration-fraud-case-old-woman-convicted-punjab-and-haryana-high-court-bathinda-big-news

.

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 74 वर्षीय महिला को 24 साल पुराने इमिग्रेशन फ्रॉड मामले में दोषी करार दिया। इतना ही नहीं, कोर्ट ने उम्र और समय को ध्यान में रखते हुए सजा को दो साल से घटाकर एक साल के साधारण कारावास में बदल दिया। यह फैसला न्यायमूर्ति जसजीत सिंह बेदी की अदालत ने सुनाया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, “अदालतों को ऐसे अपराधों को शुरुआत में ही समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए और

.

.

अनावश्यक सहानुभूति नहीं दिखानी चाहिए। न्यायमूर्ति बेदी ने कहा, “आजकल विदेश जाने की चाह में लोग अपनी जिंदगी की जमा पूंजी या कर्ज लेकर एजेंटों को पैसे देते हैं, लेकिन कई बार एजेंट या तो पैसे लेकर भाग जाते हैं या फिर यात्रा के दौरान उत्पीड़न और धोखाधड़ी करते हैं। अगर कोई शख्स मुश्किलों के बावजूद विदेश पहुंच भी जाए, तो उसे वापसी की आशंका, वित्तीय दबाव और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। मामला वर्ष 1999 का है,

.

जब बठिंडा में चरणजीत कौर नाम की महिला और उसके एक सह-आरोपी पर जगजीत सिंह और प्रताप सिंह से जने का 15 लाख रुपए लेकर उन्हें कनाडा भे झांसा देने का आरोप लगा। न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। 2008 में ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को धारा 420 और 120-B IPC के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की सख्त कैद की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी। अभियोजन पक्ष ने मामले को “संदेह से परे” साबित किया और

.

.

आरोपी की ओर से कोई ठोस सफाई नहीं दी गई कि शिकायतकर्ता उन्हें झूठा क्यों फंसाना चाहेगा। कोर्ट ने कहा कि जांच में कुछ कमियां जरूर थीं, लेकिन इन खामियों के आधार पर आरोपी को फायदा नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि “केवल उम्रदराज़ होना या मामला पुराना होना इस बात का आधार नहीं हो सकता कि दोषी को प्रोबेशन पर छोड़ा जाए। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के 2010 के फैसले सी. मुनीअप्पन बनाम तमिलनाडु राज्य का हवाला दिया। 

Latest News